बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान लेकर चोर फरार

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के लोहिया नगर वार्ड संख्या 11 स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नकद, गहने और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के गोठनी थाना क्षेत्र के ग्राम ममऊंर निवासी सत्यम कुमार यादव ने 2024 में सलेमपुर के लोहिया नगर में मकान बनवाया था और वह अपनी पत्नी अंचल यादव तथा दो बच्चों सोहिल राज यादव (6 वर्ष) व दिव्या श्री (3 वर्ष) के साथ यहां निवास कर रहे थे। हाल ही में वे अपने पैतृक गांव गए हुए थे।

मकान के निचले हिस्से में किराए पर रह रहे सूरज विश्वकर्मा और उनकी पत्नी पूजा विश्वकर्मा, जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं, भी दिनांक 18 जुलाई को ट्रेनिंग के सिलसिले में सलेमपुर से बाहर चले गए थे। इस कारण पूरा मकान बंद था और मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने मकान का ताला टूटा हुआ देखा और मकान मालिक के रिश्तेदार, जो पिपरा नजीर (सलेमपुर) में रहते हैं, को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सत्यम कुमार का परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को 112 नंबर डायल कर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

चोरी हुए समानों में अंचल यादव (पत्नी सत्यम कुमार यादव) द्वारा बताया गया कि ₹30,000 नकद,सोने का मंगलसूत्र,चांदी की पायल,पंखा ,अन्य घरेलू सामग्री वही किरायेदार पूजा विश्वकर्मा (पत्नी सूरज विश्वकर्मा) द्वारा बताया गया कि सोने का मंगलसूत्र,सोने की बालियाँ,प्रेस,पंखागैस सिलेंडर,मिक्सी राशन सामग्री (चावल, आटा आदि) पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाल डाला और किसी भी कीमती या उपयोगी वस्तु को नहीं छोड़ा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

1 hour ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

3 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

3 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

3 hours ago