पोखरे में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दक्षिणी चौक रेंज क्षेत्र व मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कम्हरिया कला गांव के पूरब दिशा में स्थित पोखर में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को तैरते हुए देखा। अनुमान है कि यह मगरमच्छ समीप के जंगल से भटक कर गांव के पोखर में आ गया था।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दक्षिणी चौक रेंज के वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटे चले इस अभियान के बाद टीम फारेस्टर अशोक, सोमई डाकिया और असगर अली ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इस पूरी प्रक्रिया में विभाग की कुशलता और तत्परता को ग्रामीणों ने सराहा।ग्रामीणों ने वन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की त्वरित कार्यवाही से गांव में किसी प्रकार की अनहोनी टल गई।
इस सम्बन्ध में दक्षिणी चौक रेंजर ऋषभ नायक ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे जंगल के सुरक्षित क्षेत्र महावनाले में छोड़ दिया गया है, जहां उसका प्राकृतिक आवास है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago