Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
चिलकहर शिक्षा क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय 2 कुरेजी पर रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने मौके का जायजा लिया।
कन्या प्राथमिक विद्यालय 2 कुरेजी के प्रधानाध्यपक लक्ष्मी शंकर चौहान ने बताया कि प्रतिदिन के तरह सोमवार की सुबह विद्यालय खोलने पहुचें तो छः कमरों का ताला टूटा देखा। जिसमे प्रधानाध्यपक कक्ष से ब्लूटूथ स्पीकर, एक फर्राटा पंखा सहित सभी 5 कमरों में लगे सीलिंग पंखे को चोर खोल ले गए। सूचना पर पहुचीं 112 पुलिस ने मौका मुआयना के बाद जांच में जुट गई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments