24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, फरेंदा पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा कस्बे में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने वाले अभियुक्त को फरेंदा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी ₹17,100 तथा वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक थाना फरेंदा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त नीरज उर्फ भुअर पुत्र शिवचरन पासवान, निवासी ग्राम लेदवा थाना फरेंदा को 6 जनवरी को दोपहर लगभग 12:40 बजे उसके गांव निरनाम पूर्वी टोला लेदवा से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में फरेंदा कोतवाल योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि बीती रात 4/5 जनवरी को अज्ञात चोर ने कस्बा फरेंदा स्थित महिमा मेडिकल स्टोर का ताला कुल्हाड़ी से तोड़कर गल्ले में रखे लगभग ₹35,000 नकद चोरी कर लिए थे। इस संबंध में दुकान मालिक उमेशचन्द्र यादव पुत्र लाल बेचन, निवासी छितही थाना फरेंदा की तहरीर पर बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया, जिसके आधार पर अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, कांस्टेबल आज्ञाराम यादव एवं कांस्टेबल दीपक यादव शामिल रहे।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में कानून- व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में भी पुलिस का भय स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

3 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

6 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

6 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

6 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

7 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

8 hours ago