युवक की पिटाई युवक पहुचा मेडिकल के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस का तो अमानवीय चेहरा देखने को मिला विगत दिनों स्थानीय थाना क्षेत्र के उचराव गांव निवासी 34 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ मतेलु पुत्र हरेंद्र सिंह अपने परिवार के लोगो से पारिवारिक विवाद किया था जिसके वजह से परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया था पुलिस मौके पर पहुंची और आनंद सिंह को पकड़कर थाने लाई पीड़ित आनंद सिंह सिकंदरपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मुझको बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई जब तक मैं थाने पर बेहोश नहीं हो गया तब तक मेरी पिटाई होती रही थाना अध्यक्ष द्वारा पट्टा से पिटाई किया गया जिसका जीता जागता उदाहरण मेरे पीठ पर और वाजु पर निशान बना हुआ है सिकंदरपुर पुलिस के द्वारा अगर इस तरह का कार्य किया गया है तो मानवाधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया है इस तरह की सजा पीड़ित को क्या देना चाहिए मानव अधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन करते हुए थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडे और उनके साथ रहने वाले सिपाही जिस तरह से बर्बरता पूर्वक आनंद सिंह की पिटाई की है आनंद सिंह के कथना अनुसार वह या साबित कर रहा है कि अंग्रेजों के जमाने में जो यातनाएं दोषी को दी जाती थी वह यातनाएं आज भी कायम है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानून में संशोधन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस उन्हें पुराने कानून के ढर्रे पर चलने का काम कर रही है अगर देखा जाए तो पीड़ित आनंद सिंह जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास जाकर अपना मेडिकल बनवाने का काम किया है और इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक बलिया डीआईजी आजमगढ़ डीजीपी वाराणसी को देने का काम किया है सच में देखा जाए तो थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर अगर आनन्द सिह की पिटाई किये है तो हिटलर शाही उनके अंदर व्याप्त है अंग्रेजों के जाने के बाद भी हिटलर सही कायम है। पिता हरिंदर सिंह के कहने के अनुसार आनंद सिंह के द्वारा आये दिन शराब पीकर शाम के समय घर आता है और अपनी मां के अलावा परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट करता है जिस उस दिन भी वह शाम के समय मारपीट किया था अपने मां के साथ हम परेशान होकर112 डायल किया और पुलिस को सूचना दी है पुलिस मौके पर पहुंची और आनंद सिंह को शराब के नशे में पड़कर थाने ले गए। थानाध्यक्ष का बयान वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष विकास चंद्र पांडे से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पीड़ित को जो भी छोटे लगी है वह उसके परिवार में मां के साथ हुई मारपीट के दौरान लगी है पुलिस द्वारा पीड़ित से मारपीट नहीं की गई है और उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी लिखित जवाब भेज दिया गया है

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

8 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago