युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिवार में मातम

सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरैना में शनिवार देर शाम एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेश्वर दुबे, पुत्र स्व. कैलाश दुबे उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है। वे खेती-बारी और पशुपालन के सहारे अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।
बताया जाता है कि महेश्वर दुबे ने घर के पश्चिम दिशा में बने टिन शेड, जो कि पशुओं के लिए निर्मित है, में पाइप से रस्सी बांधकर फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक अपने पीछे 5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी छोड़ गए हैं। वे चार भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर फैल गई है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना की विस्तृत जांच जारी है ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago