Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाने के सामने लगा वाटर कूलर जनता के लिए बना, शो पीस

थाने के सामने लगा वाटर कूलर जनता के लिए बना, शो पीस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर थाने पर फरियादियों की सुविधा व प्यास बुझाने के लिए थाने के मुख्य गेट पर लगा वाटर कूलर केवल शो पीस बना है। जिसमें बूंद भर पानी नहीं आ रहा है, जिससे दूरदराज से आने वाले फरियादि व राह चलने वाले लोगों को इस भीषण धूप में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जबकि पूर्व थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे के कार्यकाल में जनता के पानी सुविधा के लिए थाने के मुख्य गेट पर वाटर कूलर लगा था, जो बंद पड़ा है। लोग शुद्ध पानी के लिए दर-दर भटकते नजर आ रहे,
थाने पर आये मोहित, राजन, अनिसुर, कुसुम आदि लोग शीतल आदि से पूछे जाने पर बताया कि हम लोग थाने पर आए थे पानी की तलाश कर रहे थे। देखना है कि आम जनता के लिए लगा वाटर कूलर कब तक शीतल जल मिल सकेंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments