ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

बालू से लदे ट्रकों के रास्ते को बदलने की मांग की

भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर ब्लॉक के बलिया गांव में बालू भरे ट्रक के आवागमन से चारों तरफ उड़ रहे, धूल ऊखड़ी हुई सड़के जनता को कर रही है परेशान, जिससे लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और लोग सड़क पर आ गए और चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों में आक्रोश एवं चक्का जाम की सूचना पाते ही भागलपुर पुलिस चौकी के पहुंचे सुरक्षा कर्मी।
आपको बता दे की वर्षों से बालू खनन का कार्य धरहरा, सहिया, बलिया, इत्यादि जगह से किया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों के आने-जाने से सड़क जगह-जगह डैमेज हो गई है, जिससे आदमी को पैदल तथा साइकिल चलाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन किसी के हाथ पैर टूट रहे हैं तो किसी के वाहन पलट रहे हैं। गुरुवार को ई- रिक्शा बलिया के लाख बाबा स्थान पर गड्ढे में पलट गया, जिससे एक व्यक्ति का पर टूट गया और तीन लोग घायल हो गए,घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अतः रास्ता इतना कठिन है कि ई रिक्शा चलाना खतरे को दावत देना है। ऐसी घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने ट्रैकों का आवाजाही रोक दिया। ठेकेदार के तरफ से एक व्यक्ति आया उसने कहा कि हम अपने ट्रैकों को दूसरे रूट से ले जाएंगे इस रूट पर नहीं लेंगे, तब भी कुछ ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े रहे। इन ग्रामीणों में सोनू पांडे, शैलेश सिंह, राजू कुशवाहा, मनीष यादव, जे पी यादव लगभग तीन से चार दर्जन लोग इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर ठेकेदार के प्रतिनिधि से बातचीत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान शेषनाथ कुशवाहा भी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

29 minutes ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

52 minutes ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

59 minutes ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

7 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

7 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

12 hours ago