पीड़ित परिवार ने पट्टीदारों पर लगाया घर में आग लगाने का आरोप

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गोरिया गांव निवासी ममता मौर्य पत्नी दीपक मौर्य ने बिलरियागंज थाने में एक लिखित तहरीर देकर, अपने ही पट्टीदार को नामजद करते हुए पुलिस को बताया कि, उसने अपने पट्टीदार से अपनी दुकान का उधारी पैसा मांगा तो उसके पट्टीदार रमेश मौर्या पुत्र झिनई मौर्या उनका परिवार उसके घर पर चढ़कर उसके परिवार के लोगों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे घायलों के चेहरे पर काफी चोटें आई परिवार लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भेजा जहाँ घायलों का उपचार हुआ। इसके बाद पीड़ित द्वारा दिए गए लिखित तहरीर के आधार पर, पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज करके घटना की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने मीडिया को बताया कि आज भी उसे और उसके परिवार को विपक्षीगण से जान माल का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में जब मीडिया ने विपक्षी के घर जाकर उसके ऊपर लगाए गए, आरोपों के बारे में जानना चाहा तो आरोपी घर पर मौजूद नहीं था, उस समय घर से उसकी एक पुत्री बाहर आई और मीडिया को बताइ कि पापा बीमार हैं। किसी हॉस्पिटल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है जब इस सम्बन्ध में मीडिया ने हल्का इंचार्ज से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है आरोपी घर छोड़कर फरार हैं । पुलिस पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों से मीडिया की मुलाकात नहीं हो पायी थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

6 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

7 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

7 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

7 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

7 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

7 hours ago