Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाईं न्याय की गुहार

पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाईं न्याय की गुहार

पीड़ित महिला दर-दर भटकने को मजबूर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम खन्नापुरवा दा0 मदरिया में एक महिला का आरोप है की घर में अकेले सो रही एक महिला के साथ गांव के ही दो दबंगों ने चाकू की नोक पर बारी बारी बलात्कार किया। महिला जब शोर मचाने लगी तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। घटना के दिन उसका पति बाहर गया हुआ था। इस संबंध में जब पीड़ित महिला ने दुष्कर्म करने वाले गांव के ही पैरु पुत्र सुक्खा व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चिकनिया पुलिस चौकी पर सुबह प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया। कार्रवाई न होने पर घटना से पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें पीड़िता ने उल्लेख किया है की रात अपने घर पर लेटी हुई थी तभी गांव के पैरु पुत्र सुक्खा व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ शराब के नशे में उनके घर में घुस आये। पैरु ने मेरे गले पर चाकू लगा दिया और धमकी दिया कि शोर करोगी तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इन दोनों लोगों ने घर के अन्दर ही उसे जमीन पर पटक दिया और उसका कपड़ा खोलकर जबरदस्ती उसके साथ बारी बारी बलात्कार किया। उसने अपने आप को छुड़ाने के बाद शोर मचाने लगी। तभी यह लोग जान माल की धमकी देते हुए भाग गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments