शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सरकड़ा निवासी मोनी पत्नी विनोद ने बताया कि, उनका बेटा श्यामवीर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। विद्यालय के अध्यापक रोशन लाल ने उनके बेटे के साथ बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट की जिससे उसको काफी चोटें आई हैं। जिसकी शिकायत उसका पति विद्यालय में करने गया तभी अध्यापक व शिक्षामित्र ने थाना जलालाबाद में शिकायत की थाना जलालाबाद से 2 कांस्टेबल उनके घर जा धमके और बिना रोकथाम के उनके घर में घुस गए, उस समय प्रार्थी घर पर थी और घर पर ही पीड़िता की डिलीवरी हो रही थी तभी दोनों कांस्टेबल डिलीवरी रूम में घुस गए। वहां पर मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उन्होंने बहुत भला बुरा कहा। पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र देकर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…