अभियुक्त की गिरफ़्तारी के लिए पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थानाक्षेत्र के करायल उपाध्याय निवासी रामसुमेर पुत्र शिवनाथ यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थना पत्र सौपकर आरोपी को जेल भेजने की मांग किया है I पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि 02/07/2023 को प्रातः करीब 7:30 बजे गाँव का ही, हरेन्द्र यादव पुत्र स्व. बेचू यादव ने प्रार्थी के ऊपर हत्या करने की नियत से ट्रेक्टर चढ़ा दिया था, जिससे मुझको गंभीर चोटे आई थी I बचाव को आई मेरी पत्नी व बच्चो को भी आरोपी ने बुरी तरह से मारा पीटा था I मामले को लेकर मैने बरहज थाने में दिया था , अतः मेरे तहरीर पर बरहज पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्र.सू.रि. 0347/2023 , धारा-307, 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है, किन्तु आरोपी की गिरफ़्तारी अभी तक नहीं हो सकी है I कारण कि अभियुक्त हरेन्द्र यादव का भाई रामबेलाश सिपाही है, जो दबाव बना रहा है I जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है, वह दबंग और गोल गिरोह वाला शातीर किस्म का व्यक्ति है, जो आये-दिन जानमाल व मुकदमा वापस कर लेने की धमकी दे रहा है, जिससे मेरा पूरा परिवार भयभीत है, कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है और करवा सकता है I इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह से बात करने पर बताया गया कि, आरोपी के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया, फरार आरोपी का तलाश किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago