काम होगा आसान, बढ़ेगी दक्षता: दीपक मिश्रा
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में सभी कम्यूनिटी हेल्थ आफिसरों को लैपटाप और प्रिंटर दिया गया है। वह जन सामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं और विवरण आन-लाइन फीडिग करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
यह बातें मंगलवार को मुख्य अतिथि सदर सांसद रामापति राम त्रिपाठी ने सीएमओ सभागार में कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) को लैपटाप और प्रिंटर वितरण के दौरान कहीं। इस अवसर पर उन्होंने 39 सीएचओ को लैपटाप और प्रिंटर वितरित किया। सांसद ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य भारत का सपना पूरा करने के उद्देश्य से सभी को भागीदारी निभानी है । जन-जन को चिकित्सा का लाभ पहुंचाए।
बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि लैपटाप और प्रिंटर से सीएचओ को काम आसान हो जाएगा और दक्षता भी बढ़ेगी। सभी डेटा सुरक्षित रहेगा।
जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को घर के पास ही स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर्स के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा कराई जा रही है। सभी सीएचओ अपने दायित्वों का निर्वहन सेवा भाव से करें। शत प्रतिशत सेवा देकर मरीजों को इलाज उपलब्ध कराएं।सीएमओ डा. राजेश झा ने कहा कि सभी सीएचओ निष्ठा और ईमानदारी से काम करें।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय चंद , डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता सहित सीएचओ मुस्कान, नीरज सहित अन्य उपस्थित रहे।
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…
BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…