Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित के छत पर अवैध कब्जा कर दीवार को ढहाया , सरकशी से आंगन में व्यक्तिगत रास्ता बनाना चाहता है

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के तहसील सलेमपुर थाना खुखुंदू, ग्राम पड़री बनमाली निवासी हरेराम पुत्र स्व. सीताराम, ने डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर, अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जा को हटवाने की गुहार लगाई है । पीड़ित ने बताया कि, डीह नंबर 155 के सिकमी नंबर 44 रकबा 1 कट्ठा 10 धूर , सिकमी नंबर 45, रकबा 16 धूर पर काबिज है । जिसमें मेरी सहन तथा 2 शौचालय व 2 टंकी स्थित है ।
जिसे दबंग जबरन हमारी दीवार को तोड़कर मेरे आंगन में व्यक्तिगत रास्ता बनाना चाहते हैं। प्रतिपक्षी ने हमारी दीवार से सटाकर हमारी मकान के ऊपर अवैध रूप से अपना दीवाल चलाकर कब्जा कर लिया गया है,
पीड़ित ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध न्यायोचित कार्रवाई करने के साथ गुहार लगाई की मेरे छत के ऊपर अवैध रूप चलाये गए दीवाल और बारजा को हटवाया जाय। मामले को लेकर एसडीएम सलेमपुर से वार्ता करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments