Categories: Uncategorized

डीडीयू में दंत चिकित्सा के ओपीडी का कुलपति ने किया शुभारम्भ

  • हेल्थ सेंटर पर हर सोमवार को होगी ओपीडी
  • जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

एमडीएस डॉ. रजनीश पाण्डेय निःशुल्क देंगे अपनी सेवाएँ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क दंत चिकित्सा के ओपीडी का शुभारम्भ कुलपति प्रो. पूनम टण्डन द्वारा किया गया। ओपीडी में डेंटल हेल्थ एवं हाइजीन को लेकर एमडीएस डॉ. रजनीश पाण्डेय प्रत्येक सोमवार को सुबह 09:00 से 10:00 बजे के बीच चिकित्सकीय परामर्श देंगे। इस ओपीडी के माध्यम से ना केवल दंत चिकित्सा बल्कि मुख से जुड़ी बीमारियों को लेकर जागरूकता भी की जाएगी।
ओपीडी का उद्घाटन करने के पश्चात हुए कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने कहा कि डेंटल हेल्थ को लेकर समाज में जागरूकता लाने में विश्वविद्यालय के छात्र एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को डेंटल केयर एवं डेंटल हाइजीन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। दांत और मुख की बढ़ती बीमारियों को देखते हुए इसके प्रति जागरूक और सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है। दंत चिकित्सा की निःशुल्क सुविधा मिलने से विद्यार्थी सहजता से इसका लाभ के सकेंगे। जल्द ही दांत और मुख से सम्बन्धित बीमारियों के लिए कैम्प लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
दंत विशेषज्ञ डॉ. रजनीश पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल में दांतों से जुड़ी बीमारियाँ और मुख कैंसर की बड़ी समस्या है। इसलिए दांतों और मसूड़ों को लेकर सावधानी की ज़रूरत है। इस केंद्र के माध्यम न केवल निःशुल्क इलाज होगा वरन डेंटल डे पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होगा और तंबाकू मुक्त परिसर का लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान देना होगा।
डॉ. रजनीश ने यह भी बताया कि दाँत और मुख की समस्या गंभीर हो सकती है। यदि इसपर ध्यान न दिया जाए। युवाओं को इसपर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि आर्मी जैसी तमाम नौकरियों में दांत का स्वस्थ होना भी अनिवार्य होता है। दांतों में समस्या होने से शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो जाता है।
कार्यक्रम समन्वयक डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध है, अब डेंटल हेल्थ के लिए भी ओपीडी काम करेगी, जिससे बड़ी संख्या में छात्र लाभान्वित होंगे।
धन्यवाद ज्ञापन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रो. वीना बत्रा कुशवाहा ने किया और इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी, कुलसचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रो विमलेश मिश्र, प्रो. शिवकांत सिंह, प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. गौरहरी बेहरा, प्रो विजय शंकर वर्मा, प्रो. करुणाकर राम त्रिपाठी, प्रो. सुनीता मूर्मू, डॉ. कुशल नाथ मिश्रा, टीएन मिश्रा एवं डॉ. मनीष पाण्डेय समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डेंटल ओपीडी में प्रत्येक सोमवार एक घंटे निःशुल्क ओपीडी की सुविधा होगी
*विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दंत चिकित्सा की सुविधा सुबह 09:00 से 10:00 तक उपलब्ध रहेगी। इसमें नगर के प्रसिद्ध दंत विशेषज्ञ डॉ. रजनीश पांडेय की ओपीडी लगेगी। प्रथम चरण में यह सुविधा एक वर्ष तक रहेगी। यहाँ आवश्यक होने पर अत्याधुनिक मशीनों से दातों का एक्सरे इत्यादि भी होगा। इसके अंतर्गत हेल्थ कैम्प भी लगाया जायेगा, पहले चरण में एनसीसी के कैडेट्स के लिए डेंटल हेल्थ कैम्प लगेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

14 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

14 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

14 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

15 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

15 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

15 hours ago