पूर्वांचल के सबसे बड़े तीन दिनी किसान एक्सपो-2024 का कुलपति ने किया शुभारंभ

अन्नदाताओं के सबसे बड़े मेले में किसानों का स्वागत: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिसर में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान तथा इंटरेस्ट आर्ट एग्जिबिशन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय किसान एक्सपो-2024 का शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि किसान एक्सपो बड़ा प्लेटफार्म है। साथ ही कुलपति ने छात्रों को कृषि कंपनियों के साथ संवाद करने का सुझाव दिया तथा नई संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान एक कृषि प्रधान देश के रूप में रही है और उसमें पूर्वांचल की माटी का विशेष महत्व है. यह मेला न सिर्फ कृषि के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों पूर्वांचल के किसानों के लिए एक बड़ा अवसर है।
कुलपति ने कहा कि किसान भारत की रीढ़ हैं और उनकी उन्नति में देश की उन्नति है। हम विश्वविद्यालय के स्तर पर इसकी भरपूर कोशिश कर रहे हैं कि किसानों को बेहतर तकनीकी और ज्ञान से समृद्ध करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकें। जवान और विज्ञान की आधार भूमि है किसान। खेती किसानी अब कोई पुरातन चीज नहीं रह गई है। नए अध्ययनों एवं तकनीक के सहारे इसमें पढ़े-लिखे युवा उतर रहे हैं। गुणवत्ता युक्त एवं उच्च उत्पादन स्तर कर अपनी पहचान बना रहे हैं। जरूरत है तो इसमें परंपरा एवं आधुनिकता के सार्थक संयोजन की।
राष्ट्रीय बीज निगम, गोरखपुर के डॉक्टर योगेंद्र यादव ने बताया कि फसलों से बीज उत्पादन पर तकनीकी जानकारी दी। बीज उत्पादन कैसे किया जाता है और उसमें अन्तर्भूत आनुवांशिकी एवं सस्य वैज्ञानिक तरीके कैसे अपनाना कितना महत्वपूर्ण है इस पर प्रकाश डाला।
कृषि विभाग के परास्नातक के छात्रों ने काला नमक वैरायटी का डेमोंसट्रेशन दिया। जिसमें उन्होंने उच्चतम गुणवत्ता वाले काला नमक चावलों की विशेषताएं बताइ। इसके अलावा बीएससी के छात्रों ने वर्टिकल कृषि की खेती वर्टिकल खेती का डेमोंसट्रेशन में उन्होंने दिखाया कि कम जमीन पर किस तरीके से ज्यादा से ज्यादा खेती कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, गोरखपुर अरविंद कुमार सिंह, पद्मश्री रामचेत चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. सरोज द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन निखिल रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नूपुर सिंह ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्याओं में छात्र-छात्राओं एवं किसानों ने प्रतिभाग किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

4 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

23 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

23 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

23 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

24 hours ago