डिवाइडर विहीन निर्माणाधीन सड़क बनी खतरे की वजह, बड़ा हादसा टला

सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर बाइकर को बचाने के चक्कर में कार सड़क से उतरी, कार सवारों की बाल-बाल बची जान

सोहनपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित सोहनपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते टल गई। जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन डिवाइडर विहीन सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतर गई। सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सलेमपुर के गोपालपुर क्षेत्र से आ रही थी, जिसमें स्थानीय निवासी सवार थे। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को पलटने से बचा लिया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने कहा कि यह सड़क निर्माणाधीन होने के बावजूद डिवाइडर विहीन बनी हुई है, जिससे रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार और संबंधित विभागों से जल्द से जल्द सड़क के बीच डिवाइडर बनाए जाने की मांग की है।

निर्माणाधीन मार्ग पर डिवाइडर अविलंब बनाया जाए,चेतावनी संकेतक व स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं
दुर्घटना संभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग व निगरानी की व्यवस्था की जाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक इस सड़क पर हादसे यूं ही होते रहेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

12 minutes ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

16 minutes ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

20 minutes ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

37 minutes ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

1 hour ago