Categories: Uncategorized

शान-ओ-शौकत से फहरा तिरंगा ध्वज

भारत-नेपाल सीमा पर 76वे गणतंत्र का जश्न, एसएसबी जवानों ने नेपाल के सुरक्षा बलों को भेंट की मिठाइयां

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के 76 वें वर्षगांठ के अवसर पर भारत- नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। ठूठीबारी उपनगर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडारोहण कर ध्वज को सलामी दी। लोगों ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। विभिन्न स्कूलो के छात्र छात्राओं ने विद्यालय में देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए, जो राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को यादगार बना दिया।
भारत- नेपाल बार्डर पर तैनात 22 वीं वाहिनी एसएसबी बीओपी कैम्प कार्यालय ठूठीबारी में इंस्पेक्टर जयंत घोस, निचलौल कस्टम कार्यालय और स्थल सीमा शुल्क चौकी ठूठीबारी में अधीक्षक केएन सिंह, कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार, साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष जय शंकर उर्फ इंटू सिंह, ग्राम सचिवालय पर प्रधान अजीत कुमार राधा कुमारी इंटर कॉलेज में रिटायर्ड अध्यापक दया शंकर पाठक, सेक्रेट हार्ट स्कूल में प्रबंधक विपेश तिवारी, भरवलिया में ग्रामप्रधान बैजनाथ यादव, लक्ष्मीपुर खुर्द में संनवर अली, गडौरा बाजार में विरेंद्र गुप्ता, राजाबारी ग्रामसभा में ऋषिकेश यादव, ग्राम पंचायत रामनगर में प्रधान प्रतिनिधि अभय शंकर सिंह, मनिकापुर ग्राम सचिवालय में प्रधान उमेश प्रजापति सहित सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और जवानों को मिठाइयां भेंट कर एक दूसरे को बधाई दी।

एसएसबी के अधिकारी ने नेपाल के सुरक्षा बलों को भेंट की मिठाइयां

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी के इंस्पेक्टर जयंत घोंस ने मित्र राष्ट्र नेपाल के सुरक्षा बलों और जवानों को मिठाईयां भेंट कर एक दूसरे को बधाई दी। और दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध और बढ़ाने का संकल्‍प भी लिया। इससे दोनो देशों के सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, तस्करों और तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने में मददगार साबित होगा। बताते चले कि भारत और नेपाल पड़ोसी देश के साथ बेटी- रोटी का मधुर संबंध हैं। चाहे पर्व त्योहार हो या फिर कोई संकट की घड़ी, हर मौके पर संबंधों को नया आयाम मिला। यही नहीं मित्र देश नेपाल को हर प्रकार से भारत सहायता भी प्रदान करता रहा है। इस दौरान नेपाल के एपी एफ के डीएसपी विष्णु अधिकारी, इंस्पेक्टर भागवत सहित कई अन्य जवान मौजूद रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

8 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

8 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

9 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

9 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

9 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

11 hours ago