दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से कस्बा पानी पानी

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा ) मंगलवार को दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से कस्बे में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो ग‌ई।नगर के अनेक स्थानों पर पानी भर गया जिससे दुकानदारों सहित ग्राहकों के लिए समस्या खड़ी हो ग‌ई।आलम यह है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के निकट विनय मेडिकल स्टोर के आसपास घुटनों तक पानी भर गया दुकान में पानी प्रवेश करने को आतुर दिखा।जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की सी बारिश होने पर जलभराव हो जाता है।जो महीनों तक पानी का जमाव बना रहता है घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी उसी जलभराव में विलय होकर दुर्गन्ध उठने लगती है जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।दुकानदार विनय कुमार वर्मा,बब्लू वर्मा,राजू सिद्दीकी,राम चन्दर वर्मा ,आफताब अहमद ,हरीशंकर गुप्ता आदि ने जिम्मेदार अधिकारियों से नाले की साफ सफाई करने तथा जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

5 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

5 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

5 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

5 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

6 hours ago