बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कपरवार पूरब टोला स्थित पूर्व प्रधान स्व गजेन्द्र बहादुर सिंह के दरवाजे पर प्राचीन श्री हनुमान जी का मंदिर हैं । हनुमान जी के दोनों हाथ में तथा पैर में चांदी का काड़ा,गले में चांदी का माला व लाकेट पहनाया गया था ।वही बगल में उत्तर तरफ शंकर जी का पिण्डी है, उनके सामने चाँदी की नंदी, त्रिशूल सहित फूल का घंटा रखा था। शनिवार की शाम को मंदिर धूलने तथा पूजा करने के लिए जब फाटक खोला गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख जब प्रतिमा की तरफ देखा तो आभूषण गायब था । चोरी होने का अनुमान दिन में करीब दो बजे से साढे चार बजे के बीच लगाया जा रहा है। मंदिर से आभूषण चोरी होने की जानकारी होते ही लोगों की भीड जुट गई । घटना की सूचना दूरभाष से थानाध्यक्ष राहुल सिंह को दिया गया। सूचना के बाद एस आई मदन मोहन मिश्र, हमराही के साथ मौके पर पहुँच कर पूछ ताछ किये । मंदिर से आभूषण की चोरी होने की घटना से लोग आहत है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा की शीघ्र चोरी का पर्दाफाश किया जायेगा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…