बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सहायक आयुक्त औषधि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आजमगढ मण्डल आजमगढ द्वारा गठित तीन जनपदों के औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने दवा मण्डी बिशुनीपुर में छापामारी की। टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मेडिकल की दुकानों से 6 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किये।
बलिया के औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ल, मऊ के राघवेन्द्र सिंह एवं आजमगढ़ के श्रीमति सीमा वर्मा की संयुक्त टीम ने शनिवार को दवा मण्डी विशुनीपुर में आयुष मेडिकल एजेन्सी, आशुतोष मेडिकोज, आर० के० मेडिकल एजेन्सी एवं नितीश मेडिकल एजेन्सी पर छापा मारा गया। इन दुकानो पर टीम ने एक-एक कर दवाओं की जांच की। संदिग्ध प्रतीत होने पर अलग-अलग 6 दवाओं के नमूनें लिये, जिसे राजकीय विश्लेषक उ०प्र० आगरा को प्रेषित की जा रही है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…
पटना हाईकोर्ट का नोटिस: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों से चुबिहार में राजनीतिक भूचाल: विधानसभा…
एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम ठप: 40 मिनट की सॉफ्टवेयर खराबी से दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…
लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…