बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने के लिए गोरखपुर गए जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह (22) की मौत सहजनवा थाना चौराहे के पास फोरलेन पर रोडवेज बस की चपेट में आने से हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब अखिलेश गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के मुरारी इंटर कालेज में सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकले थे।
बताया जा रहा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अखिलेश सहजनवा थाना चौराहे पर खड़े थे। इसी बीच रोडवेज की एक बस पहुंची। अखिलेश सीढ़ी पर पैर रखा ही था, तब तक चालक ने बस आगे बढ़ा दी और अखिलेश को कुचलते हुए बस आगे बढ़ गई। सहजनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार ही नहीं, पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही गोरखपुर चले गये है।
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…