फीस जमा न होने पर अध्यापिका ने 7 वर्षीय मासूम को पीटा

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र के डाड़ी चट्टी मदर टरेसा पब्लिक स्कूल में ढाई महीने की फ़ीस बकाया होने पर, अध्यापिका ने यु के जी में पढ़ने वाले 7 वर्षीय बच्चे को बुरी तरह पीटा। बच्चे की पिटाई का निशान देख आहत परिजनों ने स्कुल के प्रबंधक से शिकायत करने के बाद अध्यापिका पर कोई कार्यवाही नहीं होता देख, परिजनो ने अध्यापिका और स्कुल प्रबंधक द्वारा धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर पाते ही मामले की छानबीन में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार राय पुत्र योगेंद्र राय का 7 वर्षीय पुत्र कोपागंज थाना क्षेत्र के डांडी स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में यु के जी में पढ़ता है। शनिवार की सुबह विद्यालय की एक शिक्षिका ने ढाई महीने की फ़ीस बकाया होने पर डंडे से बच्चे को बुरी तरह पिट दिया। जिसके चलते बच्चे के शरीर पर कई जगह काला निशान पड़ गया। परिजन बच्चे के शरीर पर चोट देख बौखला गए और तत्काल विद्यालय के प्रबंधक से शिकायत किया, लेकिन उलटे प्रबंधक परिजनों को चुप रहने की धमकी देने लगा। परिजनो ने शनिवार की दोपहर विद्यालय के शिक्षिका और प्रबंधक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया।पुलिस तहरीर पाते ही मामले की छानबीन में जुट गयी है।
इस सम्बंध अरुण कुमार राय का आरोप की विद्यालय का प्रबन्धक काफी दबंग व अपराधी किस्म का व्यक्ति हैं, जब तक मुकदमा दर्ज नही हो जाये तब तक मैं चैन से नही बैठुगा।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया की दो लोगो के खिलाफ तहरीर मिल गयी मामले की जाँच की जा रही
उचित कार्यवाही की जायेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

18 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

18 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

19 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

19 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

19 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

19 hours ago