सलेमपुर ऑलंपियाड परीक्षा 2025 में कंपोजिट विद्यालय चेरो की छात्राओं ने किया नाम रोशन

आँचल कुशवाहा ने विज्ञान में प्रथम सहित तीन विषयों में स्थान पाया, रीतिका गोंड ने विज्ञान में सातवाँ स्थान हासिल किया।

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय चेरो की छात्राओं ने सलेमपुर ऑलंपियाड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा आँचल कुशवाहा ने विज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही अँग्रेजी में सातवाँ और गणित में आठवाँ स्थान हासिल किया है। पूरे सलेमपुर ब्लॉक में वह एकमात्र छात्रा हैं जिन्होंने तीनों विषयों में स्थान प्राप्त कर यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है।वहीं कक्षा सात की छात्रा रीतिका गोंड ने विज्ञान विषय में सातवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय, ग्रामसभा चेरो और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। शिक्षकों ने छात्राओं के परिश्रम और लगन की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं।दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह परिश्रम कर सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करें।

इसे भी पढ़ें – लगातार बारिश से स्कूलों में जलजमाव, शिक्षकों और बच्चों की आवाजाही बनी जोखिम भरी।

इसे भी पढ़ें- विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

7 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

20 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

20 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

20 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

22 hours ago