Categories: Uncategorized

कड़ी चौकसी के साथ हो रही स्ट्रांग रूम की निगरानी

ब्लाक परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस कर्मी शिप्ट वार दे रहे पहरा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बगहा में हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव के बाद अब सभी की निगाहें होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई मतपेटियों की कड़ी सुरक्षा की जा रही है। प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जब स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया, तो वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक किसी को भी अनावश्यक रूप से स्ट्रांग रूम के पास जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना के दौरान भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव परिणाम घोषित किए जा सकें।
चुनाव में गांव के मतदाताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पसंद के प्रत्याशी को मतदान किया है। स्थानीय प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

24 minutes ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

56 minutes ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

1 hour ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

1 hour ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

5 hours ago