Categories: Uncategorized

कार का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।ठूठीबारी कस्बे की मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित कार का अचानक टायर फटने से हाइमास्ट पोल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पोल पूरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली विभाग की सप्लाई वाली सरकारी तार भी टूट गई।कस्बे में कुछ घंटे के लिए बिजली सप्लाई भी बाधित रही। गनीमत रहा की ड्राइवर की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। वही वाहन में सवार यात्री और राहगीरों को घायल होने जानकारी नहीं मिली।
प्राप्त समाचार के अनुसार तड़के सुबह करीब छः बजे ठूठीबारी होते हुए मित्र राष्ट्र नेपाल के मदरिया पहाड़ की ओर कुछ लोग एक कार में सवार होकर जा रहे थे। कार अभी नेपाल बार्डर से करीब आधा किलोमीटर पहले ठूठीबारी चन्नी चौराहा तक पहुंचा था, इसी दौरान आगे का राईट साइड का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। कार अनियंत्रित होकर हाइमास्ट (स्ट्रीट) लाइट के खंभे में जाकर टकराकर गई। जिसके चलते गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा की ड्राइवर की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। बताया जा रहा है उपरोक्त गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पोल पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग की सप्लाई वाली सरकारी तार भी टूट गई। जिसके वजह से कस्बे में कुछ घंटे के लिए बिजली सप्लाई भी बाधित रही। हालाकि वाहन में सवार यात्री और राहगीरों को घायल होने जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात बिजली विभाग की टीम मौके पर विद्युत सप्लाई की तार ठीक करने में जुट गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

6 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

8 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

8 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago