उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) अपर पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अधिवक्ता संघ की हड़ताल स्थगित करने का निर्णय संघ की बैठक में बुधवार को किसी गया। इसकी जानकारी अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने देते हुए बताया कि दीवानी न्यायालय पर एक मुकदमे में गवाही के दौरान अधिवक्ताओं व मुकदमे के आरोपी के बीच हुए विवाद पर मारपीट हो गई थी। इसमें आरोपियों ने अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष अखिलेश सिंह व एक वरिष्ठ अधिवक्ता समेत 20-25 अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके विरोध में उतरौला के अधिवक्ता बारह दिनों से हड़ताल करके पुलिस में अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग कर रहे थे। अधिवक्ताओं के आन्दोलन को देखते हुए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली उतरौला में देर शाम आकर अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष व तमाम अधिवक्ताओं से वार्ता की। वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच करके फर्जी रूप से नामजद अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस पर अधिवक्ता संघ उतरौला के सदस्यों की आम सभा की बैठक बुलाई और सदस्यों की सहमति पर अधिवक्ताओं का आन्दोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित होने पर गुरुवार से न्यायालय पर न्यायिक कार्य शुरू हो जाएगा।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…