47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को मां वैष्णो मैरेज हाल, रतसिया मोड़, भाटपाररानी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कुल 47 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 44 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से कराया गया, जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख बनकटा बिंदा कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी प्रसिद्ध नाथ त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी बनकटा अरुण कुमार पांडेय, सांसद सलेमपुर के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव तथा भाजपा जिला मंत्री रवि प्रकाश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया। समारोह में स्थानीय पत्रकारों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।
एक लाख रुपये का प्रावधान
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये विवाहिता के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है, जबकि 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

35 minutes ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

39 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

49 minutes ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

1 hour ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

1 hour ago

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

6 hours ago