सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम कम्पोजिट विद्यालय कहिनौर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया। इसके बाद जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।जन चौपाल में अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि, उद्यान, समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में बताया।महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं अन्नप्राशन कार्यक्रम के माध्यम से छह माह की आयु के बाद बच्चों को उचित एवं पौष्टिक आहार देने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था एवं दिव्यांगजन पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, आवास, पेंशन, राशन और रोजगार से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने की अपील की। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान का प्रयास किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एस्प्रा शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी

धनतेरस पर बाजारों में छाई रौनक, खरीदारी के उत्साह से गुलजार हुआ घंटाघर एस्प्रा गोरखपुर…

27 minutes ago

गोरखपुर को मिलेगा महोत्सव का नया आकर्षण? साइंस पार्क, खगोल विज्ञान दीर्घा और आयोजन स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…

5 hours ago

6 नवंबर को जन्मे ये सितारे: किसी ने खेल में लहराया परचम, तो किसी ने राजनीति में बनाई पहचान

6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…

7 hours ago

जब गांधी गिरफ्तार हुए, लिंकन राष्ट्रपति बने और सचिन को मिला भारत रत्न

6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…

7 hours ago