Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्युत कर्मियों का 29 से होने वाला कार्य बहिष्कार स्थगित

विद्युत कर्मियों का 29 से होने वाला कार्य बहिष्कार स्थगित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण का टेंडर जारी न होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार स्थगितकर दिया है। विद्युत कर्मी 29 मई से विद्युत प्रबंधन के साथ असहयोग करेंगे। साथ ही पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन की वीसी का अभियंताओं ने बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उनके द्वारा ली जाने वाली सभी बैठकों के बहिष्कार का ऐलान किया गया है। साथ ही पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण टेंडर निकालने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति की जिला इकाई ने बताया है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 29 मई को देश भर में विद्युत कर्मी सिर्फ प्रदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments