सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्पर) सलेमपुर नगर पंचायत में जल निकासी की व्यवस्था लचर है ,यहां के नगर पंचायत और जन प्रतिनिधियों के विकाश का पोल बारिश में खुल जाता है ।सलेमपुर टीचर कालोनी पूरी तरह बारिश में जलमग्न हो जाता है, यहां खुली नारियों में लोग गाड़ी लेकर गिर जाते है और चोटिल होकर अस्पताल जाते है । नालिया खुली है जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण नगर के विभिन्न गलियों में पानी घुटने भर तक पहुंच जाता है। ये हाल नगर के पिपरा नाजीर, आजाद रोड ,तहसील रोड, बाजार हर जगह एक ही हाल है । बारिश हुई नही की रोड पर बरसात का पानी हिलकोरे मारने लगता है । स्थानीय निवासियों का घर से निकलना मुस्किल हो जाता है । नगर के निवासी विजय कुशवाहा कहते है की सलेमपुर के जनप्रतिनिधि सलेमपुर की जनता को धोखा दे रहे है, यह समस्या नई नही है इस समस्या के लिए नगर की जनता ने जन प्रतिनिधियों से कई बार बात किया लेकिन नगर में नालिया खुली है नालियों पर लगे ढक्कन टूटे है लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ प्रदेश के…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
नेरल/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल, नेरल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही…
चंडीगढ़/हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणा के उच्च शिक्षा क्षेत्र में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के थाना कोपागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ…