मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के थाना कोपागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध चापड़ बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सक्रिय कोपागंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भदसमानपुर तिराहा के पास दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ये भी पढ़े – Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमानाथ पुत्र सुभाष (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी नागपुर थाना रसड़ा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चापड़ बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही थाना कोपागंज में मु0अ0सं0 46/2026 के तहत गोवंश हत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था। इसके अलावा, बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत एक और केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़े – IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन
त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…
मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…
जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…