हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच : स्कूल चलो अभियान का आगाज, 30 बच्चों को मिला शैक्षणिक सामग्री

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कार्यक्रम को देखा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित बच्चों और बालिकाओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें स्कूल बैग, किताबें और अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कुल 30 बच्चों को इस मौके पर लाभान्वित किया गया।
जिलाधिकारी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का क्रमबद्ध विकास सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि छोटे बच्चों को पहले आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाए और 6 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्राथमिक विद्यालयों में उनका नामांकन कराया जाए। इसके साथ ही कक्षा 5 के बाद कक्षा 6 में प्रवेश की निरंतरता बनाए रखने पर भी बल दिया।उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान और स्कूल चलो अभियान के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान कर उनका पुनः नामांकन कराया जाए।
बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और केन्द्रीय विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका अधिकतम लाभ दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें तथा बच्चों के प्रति सकारात्मक व्यवहार अपनाएं।
कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
जनपद में स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 15 अप्रैल तक संचालित होगा, जबकि दूसरा चरण जुलाई माह में आयोजित किया जाएगा। जिले में 1724 परिषदीय, 1101 निजी और 44 सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं, जिनमें कुल 1,93,278 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पिछले वर्ष 45,260 नए नामांकन हुए थे, जिनमें से 1,79,748 छात्रों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और जिले में शैक्षिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

5 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago