शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आम आदमी पार्टी द्वारा छात्र विंग विस्तार के क्रम में शाहजहांपुर के छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह को आप द्वारा छात्र युवा संगठन समिति का प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया।अभिषेक सिंह द्वारा शाहजहांपुर में लगातार समाज सेवा व छात्रों के हित में संघर्ष करते रहने पर, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के अनुशंसा से, आम आदमी पार्टी छात्र युवा संगठन समिति उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया। अभिषेक सिंह निरंतर छात्र हित के लिए संघर्ष करते रहे हैं और समाज सेवा में भी सदैव आगे रहे हैं, इसके पूर्व वह छात्र युवा संघर्ष समिति के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अभिषेक सिंह ने कहा कि मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव का बहुत-बहुत आभार, कि आपने मुझे इस योग्य समझा, मैं पूरी ईमानदारी से इस दायित्व का निर्वहन करूंगा और यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं है यह उपलब्धि मुझसे जुड़े हर व्यक्ति की है, जो हमेशा मेरे हर संघर्ष में कंधे से कंधे मिलाकर चलते रहे हैं और मुझे मजबूती प्रदान करते रहे हैं। इस उपलब्धि पर संगठन के लोगों का मै आभार व्यक्त करता हूं और मैं छात्र हित के लिए तथा अन्याय के खिलाफ 24 घंटे उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलता रहूंगा।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…
निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…
अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…
सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…
'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…