ध्रुव और प्रह्लाद की अटल भक्ति से गूंजा कथा पंडाल, बाल योगी पंचौरी जी महाराज ने सुनाई नरसिंह अवतार की अद्भुत कथा

श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत तिब्बत समन्वय संघ के आवास पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिवस का आयोजन बड़े उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय संत बाल योगी पंचौरी जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र और नरसिंह अवतार की पावन कथाओं से अभिभूत कर दिया।
कथा में महाराज ने कहा कि जीवन में भक्ति और श्रद्धा ही सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने बताया कि ध्रुव की अटल साधना और प्रह्लाद की अडिग भक्ति ने यह सिद्ध कर दिया कि भगवान अपने भक्तों की परीक्षा लेते हैं, लेकिन अंततः उनकी रक्षा और मार्गदर्शन स्वयं करते हैं। उन्होंने कहा कि नरसिंह अवतार सत्य की विजय और भक्ति की पराकाष्ठा का प्रतीक है। महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वर्तमान युग में भी यदि मनुष्य सच्चे मन और अटल विश्वास से भक्ति करता है तो भगवान उसकी हर परिस्थिति में सहायता करते हैं।
कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु प्रभु के जयकारों के साथ भाव-विभोर होते रहे। महाराज के प्रवचन के दौरान भक्तजन ध्यान, भजन और आरती में लीन हो गए। कथा सुनकर श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवन में नैतिक मूल्य बढ़ने की भावना जागृत हुई।
इस अवसर पर कथा परीक्षित उर्मिला सिंह, रामकुमार सिंह के अतिरिक्त डॉ. के. के. सिंह, रमाशंकर सिंह, मुन्नी देवी, डॉ. श्याम कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि इंजीनियर सुधांशु सिंह, प्रदीप सिंह सिसोदिया, अयांश सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

8 hours ago