Categories: Uncategorized

आठ वर्षो में चौमुखी विकास से प्रदेश को मिली नयी पहचान: संतोष सिंह

8साल बेमिसाल: प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करता त्रिदिवसीय कार्यक्रम संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के गौरवशाली आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम का विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भव्य समापन किया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के गौरवशाली आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत आठ वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिसका प्रदेश के नागरिकों को लाभ पहुंचा है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत/प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा, खादी ग्रामोद्योग, समाज कल्याण आपूर्ति विभाग, असंगठित क्षेत्र के वैज्ञानिक सोच के प्रतिभामान लोगों को मोमेन्टो, सम्मानपत्र, अंगवस्त्र, पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने सदस्य विधान परिषद, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधिगणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी अधिकारीगणों, कर्मचारियों तथा उपस्थित सम्मानित जनता को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पीडी संजय कुमार नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एलबी सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरेाज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सम्बंधित अधिकारीगण व लाभार्थीगण तथा जन सामान्य आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

10 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

10 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

11 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

11 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

13 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

13 hours ago