Categories: Uncategorized

आश्रम में सेवा की भावना प्रेरणादायी समाज को बनाते हैं मजबूत-गोपाल शर्मा

राँची (राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांतीय प्रचारक गोपाल शर्मा तथा समाजसेवी एवं व्यवसायी पंकज पोद्दार ने श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग, रांची स्थित झारखंड के सबसे विशाल श्रीराधा कृष्ण प्रणामी मंदिर एवं सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का भ्रमण किया। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में हार्दिक स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मंदिर परिसर की भव्यता आध्यात्मिक शांति और सुव्यवस्थित व्यवस्था की सराहना की। अतिथियों ने गर्भगृह में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के क्रम में गोपाल शर्मा एवं पंकज पोद्दार सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग एवं निराश्रित जनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। अतिथियों ने आश्रम द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं-निःशुल्क भोजन, आवास, उपचार, देखभाल एवं पुनर्वास प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यहां सेवा की जो भावना दिखाई देती है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने ट्रस्ट सदस्यों एवं सेवकों के समर्पण को विशेष रूप से प्रशंसनीय बताया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल तथा प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं परित्यक्त लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग बढ़ने से आश्रम की सेवाओं को और विस्तार दिया जा सकेगा।भ्रमण के उपरांत गोपाल शर्मा ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य ही समाज को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने ट्रस्ट को भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा से जुड़ने की प्रेरणा दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago