रांची / बुंडू ( राष्ट्र की परम्परा)l राहे प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोकाद में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्यालय की जमीन दान करने वाले व्यक्ति ने स्कूल प्रशासन से नौकरी की मांग पूरी न होने पर मुख्य द्वार पर दीवार खड़ी कर उसे पूरी तरह बंद कर दिया है। साथ ही स्कूल परिसर के चारों ओर बाउंड्री भी बना दी गई है, जिससे छात्रों के लिए स्कूल में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार, छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने के बाद प्रवेश के लिए नाली और दूसरे किनारों से होकर आना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जहां कीचड़ और पानी भरे होने के कारण बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि मुख्य गेट बंद होने की वजह से सड़क किनारे साइकिलें खड़ी करनी पड़ती हैं, जिससे अब तक दर्जनों साइकिल चोरी हो चुकी है। स्थिति से परेशान शिक्षक और छात्र कई बार शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग और प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करे, ताकि बच्चों की पढ़ाई किसी भी बाधा के बिना जारी रह सके।
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…