मईल पुलिस द्वारा नाबालिग छात्र की पिटाई कर मोबाईल व रूपए छीनने की जांच एसपी ने सीओ को सौंपी

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाने के दो सिपाहियों का अवैध वसूली का वीडियो बना रहे नाबालिक छात्र की सिपाहियों द्वारा पिटाई और उसका मोबाइल तथा साढ़े पांच हजार रुपए छीन लेने के मामले की शिकायतों की जांच को पुलिस अधीक्षक देवरिया ने क्षेत्राधिकारी बरहज को सौंपा है। इसके पहले भी मईल पुलिस पर कई बार आरोप लग चुके हैं। मईल पुलिस अपनी किरकिरी करा चुकी है, और अवैध वसूली के एक मामले में जेल भी जा चुकी है। इसके बावजूद अवैध वसूली करने से सिपाही बाज नहीं आ रहे हैं।
मईल थाना क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी राम गोपाल मौर्य ने अपने नाबालिक बेटे को लेकर तीन दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा से मुलाकात कर मईल थाना के दो सिपाहियों, जयराम और एक अज्ञात नाम के सिपाही पर आरोप लगाया है कि मईल चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान के समीप चाय पकौड़ी बेचने वाले उनके भाई रामध्यान मौर्य से हफ्ता मांगने गए। सिपाहियों द्वारा अपने चाचा को पीटता देख बेटा अंकित मौर्य वीडियो बना रहा था। सिपाहियों ने यह देख उसका मोबाइल छीन लिया और घसीटते हुए सड़क पर ले गए और पिटाई किया। उसके जेब से साढ़े पांच हजार रुपए निकाल लिया। सबसे मजेदार और दिलचस्प यह है कि कुछ सफेदपोश दलाल सिपाहायों से मिलकर घटना पर पर्दा डालने और मीडिया मैनेज करने की कोशिश करने लगे। कुछ मीडिया पुलिस के प्रभाव में हांफने लगी और कुछेक ने घटना पर पर्दा डालने की कोशिशों को नाकाम कर पुलिस की काली करतूत को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबरों का संज्ञान गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा ने घटना की जांच सीओ बरहज अंशुमान श्रीवास्तव को सौंप कर शीघ्र ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। पीड़ित युवक और उसके पिता को पूरी उम्मीद है कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

5 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

5 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

5 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

6 hours ago