बिरहोर टोला में मातम, 10 बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता

जयनगर के बिरहोर टोला से 10 बच्चे लापता, 7 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस की स्पेशल टीम सक्रिय


हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जयनगर थाना क्षेत्र के गडियाई बिरहोर टोला से 10 बिरहोर बच्चों के लापता होने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। बीते 31 जनवरी से बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हैं। लगातार सात दिनों तक बच्चों के वापस नहीं लौटने से पूरे बिरहोर टोला में दहशत और बेचैनी का माहौल है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे अपने परिजनों के साथ परसाबाद में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बड़े लोग तो सुरक्षित लौट आए, लेकिन बच्चे वापस नहीं आए। शुरुआत में परिजनों को लगा कि बच्चे आसपास ही होंगे और स्वयं लौट आएंगे, लेकिन समय बीतने के साथ मामला लापता बच्चों का बन गया।

ये भी पढ़ें – 🔮 7 फरवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें धन, नौकरी, करियर, प्रेम और राजनीति का पूरा हाल

इस गंभीर स्थिति की सूचना बेरोगाई पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव ने पुलिस प्रशासन और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। इसके बाद गुरुवार देर शाम बच्चों के परिजन जयनगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया।
एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को एक स्पेशल सर्च टीम का गठन किया गया। टीम में डीएसपी दिवाकर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार और जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह शामिल हैं। टीम ने दल-बल के साथ बिरहोर टोला पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास के इलाकों, परसाबाद क्षेत्र और संभावित रास्तों पर गहन छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें – 07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

लापता बच्चों के नाम
लापता बच्चों में 7 वर्षीय निशा कुमारी और 5 वर्षीय रमेश कुमार (पिता – राजेश बिरहोर),8 वर्षीय सजनी बिरहोर (पिता – केला बिरहोर),बिरजू बिरहोर, मिथुन बिरहोर, शिवानी बिरहोर, कल्पना बिरहोर (सभी के पिता – धनकू बिरहोर),8 वर्षीय रेखा बिरहोर (पिता – सुरेश बिरहोर)
और 6 वर्षीय अनीषा बिरहोर (पिता – बुधन बिरहोर) शामिल हैं।
बिरहोर समुदाय के लोगों ने बताया कि वे बेहद गरीब और वन क्षेत्र पर निर्भर हैं, ऐसे में बच्चों का अचानक गायब होना उनके लिए बड़ा संकट है। जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने भी पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लापता बच्चों की खोजबीन युद्धस्तर पर की जाए और जल्द से जल्द बच्चों को सुरक्षित बरामद किया जाए।
पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। लापता बिरहोर बच्चों की तलाश में स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है। संभावित मानव तस्करी, बहकावे या रास्ता भटकने जैसे सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना 2027 के तहत जनप्रतिनिधियों की स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश द्वारा भारत की…

5 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता व शोध सुदृढ़ीकरण पर मंथन

डॉ. शशि बाला सिंह ने किया शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का मूल्यांकन गोरखपुर (राष्ट्र की…

5 hours ago

माँ तुझे प्रणाममातृ दिवस पर विशेष -हरवंश डांगे

"मां का सम्मान उसकी ममता की पहचान है मातृ दिवस पर दिल यह कहे मां…

7 hours ago

शिक्षा जगत में क्रांति ला रहा ‘टीचर्स ऑफ बिहार

प्रदेश की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनी मिसाल पटना(राष्ट्र की परम्परा)बिहार की शिक्षा व्यवस्था…

7 hours ago

कामर्शियल गैैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये जाने के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से महंगाई बड़ेगी-विजय रावत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को…

7 hours ago

युद्धग्रस्त अरब देशों के पुनर्निर्माण में जुटेंगे यूपी के कुशल हाथ

खाड़ी देशों में रोजगार के नए अवसर, पूर्वांचल के युवाओं में बढ़ा उत्साह घनश्याम तिवारी…

7 hours ago