Thursday, March 12, 2026
Homeमहाराष्ट्रउत्तर भारतीयों की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी-अनिल यादव

उत्तर भारतीयों की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी-अनिल यादव

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। पवई रियल्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष युवा समाजसेवक अनिल यादव ने कहा कि उत्तर भारतीयों की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी है। यादव पवई आई आई टी में अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर राजनीतिक दलों और समाजसेवकों के अलावा पत्रकारों ने अनिल यादव को जन्मदिन पर शतायु होने की शुभकामनाएं दी। अनिल यादव को जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वाले गणमान्य व्यक्तियों में युवा नेता अजय यादव,पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायड़े, पवई विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बलबीर सिंह, उद्योगपति विजय नारायण तिवारी, भाजपा नेता भरत सिंह, ,पोपट तिवारी, पत्रकार कमलेश यादव,मुन्ना गिरी और बड़ी संख्या में अनिल यादव के शुभचिंतकों ने उन्हें शतायु होने की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments