Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्कूल वैन अनियंत्रित हो कर खंभे से टकराई

स्कूल वैन अनियंत्रित हो कर खंभे से टकराई

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय खलीलाबाद के नेदुला बाईपास स्थित एमजेएस एकेडमी का एक स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे टकरा गया। जिससे कई बच्चे हुए घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अपने निजी साधन से बच्चो को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथिमक उपचार के बाद बच्चों को घर भेजवा दिया गया है
मिली जानकारी के अनुसार खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र अचकपुरवा मोहल्ले मे शिखा नर्सिंग होम के सामने स्कूल को मैजिक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे चीख पुकार मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से चेयरमैन ने अस्पताल पहुंचाया और इलाज के बाद घर।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि एमजेएस एकेडमी के स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे थे सवार थे और शरारत भी कर रहे थे। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया।
इस संबंध मे स्कूल प्रशासन कुछ भी बोलने से बचता रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments