गोला/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोला उपनगर स्थित एक फास्टफूड की दुकान पर देर रात अंडा रोल न मिलने से नाराज मनबढ़ युवक ने उत्पात मचाया। उसने दुकानदार को न सिर्फ गालियां दीं बल्कि उसके ठेला का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपनगर के वार्ड नंबर 17 निवासी आनंद जायसवाल पुत्र अनिल जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को सूचित किया कि, वह पक्के घाट मार्ग पर अपनी चाऊमिन व अण्डा रोल की दुकान लगाते हैं। बीती रात उपनगर के वार्ड नंबर 18 निवासी सदानंद साहनी पुत्र मोती दुकान के बंद करते वक्त पर आया और अण्डा रोल मांगने लगा। हमने अण्डा रोल खत्म होने की बात कहा तो ईंट मार कर दुकान का सीसा फोड़ दिया। उसके बाद गाली-गलौज करते हुए जबरन दुकान में रखा गया रूपए भी उठा ले गया।
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…
फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…
फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…
40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…
Low Energy और थकान से राहत के लिए आजमाएं ये 3 देसी ड्रिंक्स, घर पर…
गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…