डीएम ने की श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने श्रम विभाग द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार गंभीर बीमारी सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
उन्होंने श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के 03 श्रमिकों को एक्स ग्रैशिया योजना के तहत 02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में ई–श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार–प्रसार करें, ताकि पात्र लोग विभिन्न योजनाओं के विषय में जागरूक हो सकें और योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चक्रधारी ओझा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेंद्र प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

3 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

5 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

5 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

5 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

6 hours ago