Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलाखों की लागत से लगा आरो प्लांट बंद, भीषण गर्मी में प्यासे...

लाखों की लागत से लगा आरो प्लांट बंद, भीषण गर्मी में प्यासे रह जाते हैं आगंतुक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर खण्ड विकास कार्यालय परिसर में लगभग 6 लाख रुपये की लागत से लगाया गया आरओ प्लांट बीते कई महीनों से बंद पड़ा है। अगस्त 2023 में राज्य वित्त मद से इस प्लांट की स्थापना की गई थी, ताकि कार्यालय आने वाले आगंतुकों और कर्मचारियों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। लेकिन यह सुविधा अब केवल कागजों में ही जीवित रह गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह आरओ प्लांट जब तक वारंटी अवधि में था, तब तक ही संचालित होता रहा। वारंटी समाप्त होने के बाद मशीन में तकनीकी खराबी आने लगी और जिम्मेदार विभाग ने इसकी मरम्मत कराने की कोई सुध नहीं ली। वर्तमान समय में भीषण गर्मी के बीच लोगों को स्वच्छ जल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है या फिर बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ता है।

खुद कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों और आने वाले ग्रामीणों को नियमित रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे न सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है, बल्कि आम जनता के साथ एक जरूरी सुविधा की उपेक्षा भी हुई है।

प्रशासनिक चुप्पी सवालों के घेरे में
इतनी बड़ी धनराशि खर्च करने के बाद भी यदि एक पेयजल सुविधा लंबे समय तक निष्क्रिय रहे, तो यह विभागीय लापरवाही और जवाबदेही की कमी को दर्शाता है। क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि तत्काल आरओ प्लांट को ठीक कर पुनः चालू किया जाए ताकि ग्रीष्मकाल में प्यास बुझाने के लिए लोगों को परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments