अमीर और अमीर गरीब और गरीब होता गया

क्या देश के ग़रीबों में राष्ट्रभक्ति
नहीं या उन्हें तिरंगे से प्यार नहीं है,
बिलकुल है, गरीब का भी देश पर
वही हक़ है जितना अमीरों का है।

देश पर शासन करने वाली लाल
राजशाही हक़ नहीं देना चाहती है,
या चाहकर भी स्वार्थवश उन्हें यह
अधिकार दिलवा नहीं पा रही है।

हमारे देश में अमीरों, ग़रीबों के बीच
का फ़र्क़ दिन प्रति दिन बढ़ रहा है,
क्योंकि गरीब पैसे से ही नहीं बल्कि
बहुत से मूल अधिकारों से वंचित है।

पिछले कई साल में भारत देश में
अरब पति 102 से 142 हो गये हैं,
और ग़रीबी की रेखा से नीचे रहने
वाले साढ़े चार करोड़ बढ़ गए हैं।

अमीर और अमीर होता गया,
गरीब और गरीब होता गया,
दोनो को पूरी मदद करने वाला भी
ऐसी चालें बढ़चढ़ के चलता गया।

एक उदाहरण यहाँ पर प्रस्तुत है,
एक रेल लाइन के ऊपर पुल बनाने
की निविदा अख़बारों में निकाला,
श्रवण ने तीन करोड़ फार्म में भरा।

पर सात्विक जी ने नौ करोड़ का
टेंडर जमा किया जब अधिकारी ने
फ़ोन कर पूछा तो सात्विक बोला,
सारे डिटेल्ज़ आपको भेज रहा हूँ।

सात्विक ने कहा की तीन करोड़
आपके होंगे और तीन करोड़ मेरे,
उस से पूछा गया, पुल कैसे बनेगा,
वो बोला पुल श्रवण ही बनायेगा।

आदित्य सात्विक जैसे बड़े नाम ही
भारत में ख़ूब फलते व फूलते हैं,
नौ करोड़ में छः करोड़ लूट, 102
से 142 करोड़ में शामिल होते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ ‎

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

11 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

12 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

12 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

13 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

13 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago