Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगांवों के सर्वांगीण विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प-...

गांवों के सर्वांगीण विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प- अजय

योजनाओं की लाभ के लिए पात्रता जरूरी-बीएसए

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली में गुरुवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब गांवों का सर्वांगीण विकास होगा, तभी विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सकता है। किसी भी व्यक्ति को विकास योजनाओं से संबंधित समस्या हो तो वह संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकता है। मोदी सरकार के साढ़े नौ साल का समय आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सतत प्रयत्नशीलता का है। बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने कहा कि इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं लाभ, सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। संचालन राजन कुमार सिंह ने किया। इस दौरान बीईओ अंकिता सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय, प्राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष शंभू यादव, अभिषेक तिवारी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments