बिजली कटौती के विरोध में क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज क्षेत्र में विद्युत की लचर व्यवस्था ,अघोषित विद्युत कटौती और विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के असहयोगात्मक रवैये के विरुद्ध 1 अगस्त से नगर के अटल तिराहे पर शुरू हुआ क्रमिक अनशन। रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा, दिनभर हुई बरसात के बावजूद अनश कारियो का हौसला नहीं टूटा । पूर्व नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में नगर के अटल तिराहे पर चल रहे अनशन के तीसरे दिन विद्या नन्द पांडे, मुकेश पटेल, मुन्ना बर्मा, आदि अनशन पर बैठे रहे। जिनके सहयोग में प्रोफ़ेसर अजय कुमार मिश्र, कृष्णमुरारी अग्रवाल, अमित कुमार जायसवाल ,प्रदीप कुमार जायसवाल तारकेश्वर वर्मा रामाश्रय कुशवाहा की नबाब हुसैन, जितेंद्र भारत, अरुण कुमार गुप्ता, बड़े तिवारी आदि भी अनशन स्थल पर उपस्थित रहे। अनशन करियो ने चेताया की यदि सरकार द्वारा दिए जा रहे 21 घंटे विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो विद्युत् विभाग का ईट से ईट बजा दिया जाएगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का तानाशाही रवैया नहीं चलने पाएगा,विद्युत उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago