बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव तथा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अरविंद राजभर ने विकास खण्ड फाजिलनगर के सुमही गांव में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
शनिवार को देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते अरविंद राजभर ने कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है, चाहे वह गरीब, किसान, युवा या महिला हो। इन योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की नीतियों को बताएं और संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएं।महासचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले चुनावों में संगठन की ताकत ही जीत का आधार बनेगी। इसलिए गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता जरूरी है। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए नियमित बैठक और संवाद पर बल दिया। बैठक को पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राव, प्रदेश प्रवक्ता विजय राव, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, प्रमोद वर्मा, आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान संजय चौरसिया ने तथा अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर ने किया।इस दौरान अभिजीत चौरसिया, ज्ञान सिंह, अतुल पाण्डेय, अनुराग सिंह, हैदर अंसारी, अखिलेश सिंह महफूज आलम, आशुतोष सिंह रणजीत रत्नेश प्रताप सिंह आदी उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…
BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…