जमीन विवाद ने उजाड़ा पूरा घर, भाई की हत्या के बाद मां ने भी तोड़ा दम

भागलपुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में जमीन के विवाद ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। बड़े बेटे का श्राद्ध कर्म चल रहा था कि गम और सदमे में डूबी मां ने भी श्राद्ध के अंतिम दिन दम तोड़ दिया।

मां के निधन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने आरोपी बेटे को जेल से अस्थायी रूप से बाहर लाने की अनुमति दी। हथकड़ी पहने हुए ही उसने अपनी मां को मुखाग्नि दी। यह मंजर देखकर गांव के लोग भी भावुक हो उठे।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आखिरकार खून-खराबे में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

20 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago